Bhukamp News: भूकंप से पहले ही आ जाएगा अलर्ट, तगड़ी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा भारत, उत्तराखंड के इन 2 इलाकों में टेस्टिंग
भूकंप से आने वाली तबाही को कम करने के लिए भारत बड़े स्तर पर काम कर रहा है। इसके पूरा होने पर एक ऐसा अलर्ट सिस्टम डेवलप हो जाएगा, जिससे भूकंप आने के कुछ देर पहले ही सबके पास अलर्ट चला जाएगा और बड़े स्तर पर लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
नई दिल्ली: कितना अच्छा हो अगर भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले ही सबके पास अलर्ट आ जाए और अलर्ट को देखते हुए लोग सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। इससे सैकड़ो हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। हालांकि, किसी भी दूसरे देश की तरह ही भारत के पास भी भूकंप की भविष्यवाणी करने वाली वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तकनीक नहीं है। हालांकि, हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की निगरानी करने वाले नेटवर्क और क्षेत्रीय भूकंप पूर्व-चेतावनी (EEW) सिस्टम जरूर मौजूद हैं, जो भूकंप शुरू होने के तुरंत बाद कुछ सेकंड पहले ही इसकी सूचना दे सकते हैं।
IIT रुड़की की सफल कोशिश
EEW (भूकंप की पूर्व चेतावनी प्रणाली) को बढ़ाने की दिशा में सबसे सफल कोशिश IIT रुड़की ने उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर किया है। उन्होंने 'BhuDEV' नाम का एक हाईटेक भूकंप पूर्व-चेतावनी ऐप डेवलप किया है, जो भूकंप के खतरों के समय लोगों की सिक्योरिटी और बचाव को सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करता है।
रियल-टाइम सिस्मिक नेटवर्क
सरकार ने दिसंबर में संसद को बताया था कि हिमालयी क्षेत्र में EEW (भूकंप की पूर्व चेतावनी) के लिए एक रियल-टाइम सिस्मिक नेटवर्क शुरू किया गया है। इसके साथ ही नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) क्षेत्रीय डेटा सेट का इस्तेमाल करके टेस्टिंग की जा रही है। प्रोटोटाइप EEW एल्गोरिदम को सक्रिय रूप से विकसित और टेस्ट कर रहा है।
क्या है EEW की खासियत
- भरोसेमंद P-वेव डिटेक्शन
- तेजी से मैग्नीट्यूड का अनुमान
- झटकों की पहले से भविष्यवाणी
भूकंप आने पर क्या करता है EEW
जब भूकंप आता है, तो P-वेव्स (प्राइमरी वेव्स) पैदा होती हैं। ये सबसे तेजी से चलती हैं और आमतौर पर इनसे कम नुकसान होता है। EEW सिस्टम भूकंप के केंद्र (एपीसेंटर) के पास सबसे पहले P-वेव्स का पता लगाता है और ज्यादा तेज लहरों के पहुंचने से पहले ही दूर की जगहों पर अलर्ट भेज देता है। इससे अधिकारियों और आम लोगों को कुछ कीमती सेकंड मिल जाते हैं, ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें और इमरजेंसी अलार्म बजा सकें।
India Pakistan News:चिनाब पर भारत के प्रोजेक्ट से खौफ में पाकिस्तान,विदेश मंत्री कैसे हाथ फैला रहे
भूकंप अलर्ट किसके लिए फायदेमंद
हालांकि, अलर्ट आने के बाद चेतावनी के लिए मिलने वाला समय इस बात पर निर्भर करता है कि वह जगह भूकंप के केंद्र से कितनी दूर है। इसका मतलब है कि भूकंप के केंद्र के पास चेतावनी बहुत कम या बिल्कुल नहीं मिलती, लेकिन अगर दूरी सैकड़ों या हजारों किलोमीटर हो, तो कुछ सेकंड का समय मिल जाता है।
भारत में कहां हैं सेंसर नेटवर्क?
भारत में, सेंसर नेटवर्क मुख्य रूप से गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। सेंसरों को सक्रिय गलती क्षेत्रों के करीब रखा गया है। जब ये सेंसर पी-तरंगों का पता लगाते हैं तो तेज झटके आने से पहले डाउनस्ट्रीम शहरों में अलर्ट भेजा जा सकता है। जापान, ताइवान और अमेरिका के पास कुछ सबसे उन्नत EEW प्रणालियां हैं।
poonampal

