मीरा की तरह 23 साल की शिवानी ने कान्हा को समर्पित किया जीवन, धूमधाम से रचाई शादी

मीरा की तरह 23 साल की शिवानी ने कान्हा को समर्पित किया जीवन, धूमधाम से रचाई शादी

देशभर में चल रहे शादी-विवाह के सीजन के बीच बुधवार को रामनवमी (Ram Navami 2024) के दिन ग्वालियर (Gwalior) में एक अनूठी शादी हुई, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. इसे देखने के लिए लोग ही नहीं साधु-संतों की भी भीड़ उमड़ी. ग्वालियर की रहने वाली 23 साल की ग्रेजुएट शिवानी ने आज अपने इष्ट भगवान कन्हैया यानी कान्हा जी के साथ सात (Marriage with Kanha) फेरे लिए. इस शादी की धूम कई दिनों से चल रही थी. शादी से पहले हल्दी से लेकर मेंहदी और तेल से लेकर मंडप तक के सारे उत्सव हुए और आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पाणिग्रहण संस्कार हुआ. जिसमें शिवानी ने अपने प्रिय कान्हा जी के साथ फेरे लिए और पूरी तरह से कान्हा जी की हो गईं.