जीजा से मजाक करना पड़ा महंगा
बिहार के भोजपुर में जीजाजी से मजाक महंगा पड़ गया. मजाक किए जाने से नाराज जीजा ने साले को दांत काट लिया. इसके बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हैं.
ये हैरान करने वाला मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लौहर श्रीपाल गांव में सोमवार की देर शाम बहनोई से मजाक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्षों से महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया.
मामूली सा मजाक बड़े विवाद में तब बदल गया जब एक पक्ष के चंद्रभूषण कुमार ने रिश्ते के बहनोई को हंसी मजाक में कुछ अप्रिय शब्द बोले. इस बात को लेकर जीजाजी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने चंद्रभूषण को दांत काट लिया. तब दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुआ. मारपीट इतना भंयकर था कि 10 लोगों को अस्पताल इलाज के लिए जाना पड़ा.
SHREYA TIWARI

