उत्तर प्रदेश : देवरिया ज़मीनी विवाद में हुई 6 लोगों की हत्या को लेकर भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद ने सीएम योगी को दी सलाह।

Uttar Pradesh Deoria

उत्तर प्रदेश : देवरिया ज़मीनी विवाद में हुई 6 लोगों की हत्या को लेकर भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद ने सीएम योगी को दी सलाह।

उत्तर प्रदेश : देवरिया में जमीनी विवाद में हुई छह लोगों की हत्या के मामले को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है। उन्होंने शनिवार 7 अक्टूबर को एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से सभी प्रदेशवासियों को समान नजर से देखते हुए राजधर्म के पालन की अपील की। 

चंद्रशेखर आजाद ने लिखा, "हर शासक का एक राजधर्म होता है कि वो अपने सभी नागरिकों को एक आंख से देखे और जाति धर्म के आधार पर उनमें भेद न करें। परिस्थिति कोई भी हो न्याय सबको मिले और अन्याय किसी के साथ भी न हो, पूर्व के कटु अनुभवों के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सलाह देना चाहता हूं उन्हें अपना राजधर्म निभाना चाहिए। 

देवरिया में हुई थी छह लोगों की हत्या। 

गौरतलब है कि ये मामला देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है. जहां लेहड़ा में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। 


दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस। 

इस हमले में सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

प्रेम यादव के मकान पर लगाया नोटिस। 

वहीं, प्रशासन ने शनिवार को प्रेम यादव के मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा कर दिया है, इसमें कहा गया कि मकान सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। प्रेम यादव के परिवार के लोगों ने राज्य सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है, जिसे लेकर राज्य में राजनीति भी गरमा गई है।