राजस्थान/चितौड़गढ़: पोश मशीन से गायब हुआ नेटवर्क, अटका अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण
चितौड़गढ़। राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना खराब नेटवर्किंग के फेर में पड़ गई और इसमें लाभान्वित होने वालों के साथ ही राशन डीलर को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। घंटों राशन की दुकान पर बैठ कर पोस मशीन में नेटवर्क तलाशते रहे तो लाभान्वित अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ऐसे में ऐसे में कई राशन डीलर तो दोपहर बाद अपनी दुकान बंद कर के चले गए लेकिन शाम को पोस मशीन में नेटवर्क आया तो शाम को डीलर फूड पैकेट का वितरण करते देखे गए।
जानकारी में सामने आया कि प्रदेश सरकार की निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना की शुरुआत सीएम अशोक गहलोत ने 15 अगस्त को की थी। इस योजना का काफी जोर शोर से प्रचार-प्रसार भी किया था। कुछ उपभोक्ताओं को मंगलवार को ही वितरण कर दिया गया था। विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली तो बुधवार सुबह से ही राशन की दुकानों के बाहर लोग फूड पैकेट लेने के लिए पहुंच गए। राशन डीलर ने फूड पैकेट वितरण को लेकर प्रक्रिया शुरू की लेकिन इनमें नेटवर्क ही नहीं आ रहा था। इसकी शिकायत राशन डीलर ने रसद विभाग के अधिकारियों को भी की। लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया। घंटों राशन डीलर पोस मशीन लेकर नेटवर्क जुड़ने का इंतजार करते दिखे। वहीं लाभान्वितों की संख्या भी यहां बढ़ने लगी। काफी प्रयासों के बाद भी नेटवर्क नहीं जुड़ा तो डीलर थक हार कर घर लौट गए। शाम को पोस मशीन में नेटवर्क आया तो छह बजे भी लोग राशन की दुकान पर भीड़ जमाए दिखे

