उत्तर प्रदेश : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर व्यापारी के मुनीम के साथ 15 लाख की लूट, सीमा विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक।
Uttar Please Agra Lucknow Express Way
उत्तर प्रदेश :उन्नाव लूट की घटना के बाद हसनगंज और काकोरी एसओ में तीखी नोकझोंक हुई। हसनगंज कोतवाल के चालक से धक्कामुक्की भी हुई। सूत्रों के अनुसार काकोरी एसओ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर निलंबित कराने तक की धमकी दे डाली।
उन्नाव जिले में लखनऊ से 15 लाख रुपये लेकर लौट रहे लकड़ी व्यापारी के मुनीम व साथी को मारपीट कर लूट लिया। इसके बाद दोनों को धक्का देकर उतार कर लुटेरे आगरा की ओर भाग गए। पीड़ित के कंट्रोल रूम पर सूचना देने पर लखनऊ के काकोरी थानाध्यक्ष और उन्नाव की हसनगंज कोतवाली पुलिस पहुंची।

दोनों सीमा विवाद में उलझ गए। इसके बाद में एसपी के साथ लखनऊ बांगरमऊ और हसनगंज सीओ मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह तक जांच चलती रही। हसनगंज पुलिस पीड़ित को अपने साथ लेकर चली गई। बांगरमऊ कस्बा टोला निवासी शोभित कुमार यहीं के निवासी लकड़ी व्यापारी मोहम्मद सैफी के यहां मुनीम है।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे साथी सुधीर के साथ प्राइवेट वाहन से लखनऊ गया था। सुधीर बुद्धेश्वर में कहीं रुक गया। तभी शोभित ने अड्डी मलिक को फोन कर आशियाना से तगादे का 15 लाख रुपये उठाने की बात कर रुपए लेने चला गया। रात करीब नौ बजे शोभित और सुधीर फिर बुद्धेश्वर मंदिर के पास ही मिले।
15 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटा
वाहन के इंतजार में खड़े थे, तभी कार चालक ने बैठा लिया। कार 50 मीटर ही चली होगी, तभी दो और युवक आकर बैठे। पीड़ित का आरोप है कि बाद में बैठे लोगों ने उसके और साथी के साथ मारपीट की। डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर हसनगंज के बराती खेड़ा गांव के पास 15 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटने के बाद भाग निकले।
रात दो बजे तक चलता रहा सीमा विवाद
पीड़ित के अनुसार उसने साथी के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दूसरे वाहन से लकड़ी व्यापारी के पास बांगरमऊ पहुंचा। सूचना पर लखनऊ के काकोरी थाना एसओ प्रवीण सिंह और उन्नाव के हसनगंज कोतवाल राजेश सिंह भी पंहुचे। दोनों एसओ के बीच घटनास्थल को लेकर रात दो बजे तक सीमा विवाद चलता रहा।
मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया
बुधवार सुबह एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसपी शशि शेखर सिंह, सीओ बांगरमऊ, हसनगंज और लखनऊ फिर घटना स्थल पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। मुनीम के लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया, तो उसकी लोकेशन हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ा देवगांव में मिली है।
सुधीर के 20 हजार रुपये और मोबाइल सुरक्षित
कार सवार लुटेरों ने सिर्फ शोभित को निशाना बनाया। इससे यह शक जाहिर किया जा रहा है कि लुटेरों को पहले से शोभित के पास रुपए होने की जानकारी थी। क्योंकि साथ रहे सुधीर की जेब में भी 20 हजार रुपये और मोबाइल था, वह नहीं लूटा।
सीमा विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक
लूट की घटना के बाद हसनगंज और काकोरी एसओ में तीखी नोकझोंक हुई। हसनगंज कोतवाल के चालक से धक्कामुक्की भी हुई। सूत्रों के अनुसार काकोरी एसओ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर निलंबित कराने तक की धमकी दे डाली।

