उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही, लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज सहित 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड।
Uttar Pradesh Santkabir Nagar
उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर में कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
आपको बता दें कि हाईवे से गुजरने वाले खास कर पशु लदे वाहनों से पुलिस कर्मियों की वसूली की शिकायत मिल रही थी। हिदायत के बाद भी पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा था। इसके अलावा जन शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरती जा रही थी। एसपी ने बड़ी कार्रवाई की और सीओ को जांच सौंपी है।
उस वाहन को पकड़ने में सुस्ती दिखाई गई
यहां से गुजरने वाले पशु लदे वाहन पशु बाजारों में जाते हैं। जहां पशुओं को ले जाने वाले वाहनों से भी वसूली के आरोप लगते रहे हैं। हाईवे से होकर ट्रक, डीसीएम और पिकअप से तस्करी करने वालों को पकड़ने के बजाय वसूली में मशगूल रहते थे। ऐसी शिकायतें एसपी तक पहुंच रही थीं। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि हाल में ही एक वाहन में तस्करी के लिए पशु ले जा रहे थे। कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों को सूचना भी मिली लेकिन उस वाहन को पकड़ने में सुस्ती दिखाई गई।
इन लोगों को किया गया लाइन हाजिर।
उसका परिणाम रहा कि वाहन नहीं पकड़ा गया। साथ ही जन शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं। जिसकी वजह से एसपी ने कड़ा कदम उठाया और पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों में चौकी प्रभारी हरेंद्र नाथ राय, मुख्य आरक्षी अरुण प्रजापति, राम रतन तिवारी, अजय सिंह, अशोक सिंह, राजनाथ यादव, मुख्य आरक्षी परिचालक अफसर इमाम और आरक्षी अमरजीत यादव, संतोष चौहान, जितेंद्र यादव, अमिषेक मौर्या और सोहन कुमार शामिल हैं। जबकि चौकी के आरक्षी बब्बल यादव छुट्टी पर गए थे। जिसकी वजह से सिर्फ वही लाइन हाजिर नहीं हुए हैं लेकिन उनकी भूमिका की भी जांच हो रही है। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी है।

