मायके से Fortuner लेकर आओ, नहीं तो...", Agra में दो भाइयों ने अपनी पत्नियों को घर से निकाला, थाने पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार ना मिलने पर दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नियों को घर से निकाल दिया. दोनों पति आपस में सगे भाई हैं और पत्नियां भी सगी बहनें हैं. दोनों पतियों ने कसम खाई है जब तक फॉर्च्यूनर नहीं मिलेगी तब तक वह पत्नियों को घर में नहीं रखेंगे. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बता दें कि थाना अछनेरा क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों की शादी थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले दो भाइयों से हुई थी. दोनों बहनों का विवाह 2020 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था. दोनों बहनें अपने-अपने पतियों के साथ खुशी-खुशी रह रही थीं. लेकिन शादी के करीब 2 साल बाद फॉर्च्यूनर कार को लेकर दंपति में झगड़ा शुरू हो गया.
दोनों भाइयों ने अपनी-अपनी पत्नियों से एक फॉर्च्यूनर कार की मांग कर दी. आरोप है कि कार ना देने पर दोनों पत्नियों के साथ मारपीट करने लगे. इस बीच एक दिन बड़े भाई का पत्नी के साथ कार को लेकर तगड़ा विवाद हो गया. बड़े भाई को देखकर छोटे भाई ने भी अपनी पत्नी को खरी-खोटी सुना दी।

