सिद्धार्थनगर में कोतवाली पर ही चल गया बुलडोजर
यूपी के सिद्धार्थनगर में कोतवाली पर ही चल गया बुलडोजर! CO और दारोगा ने किया विरोध, SDM से हुई नोकझोंक
यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले में खजुरिया रोड चौड़ीकरण के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान अधिकतर लोगों ने तो खुद ही अपने अवैध अतिक्रमण को हटा लिया लेकिन ख़ास बात यह रही कि अवैध अतिक्रमण की जद मे तहसील नौगढ़ की बाउंड्री व कोतवाली की बाउंड्री व मुख्य गेट भी था. जिसे बुलडोजर से गिराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की पुलिसवालों से नोकझोंक हो गई.
थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी तो एसडीएम ललित मिश्रा से कोतवाली की बाउंड्री और गेट गिराने का लिखित आदेश मांगने लगे. जिसपर, ADM उमाशंकर सिंह ने कहा कि आप अपने अधिकारियों को बता दीजिये कि इसको ADM/SDM तुड़वा रहे हैं. ज़ब सभी लोगों का अवैध अतिक्रमण तोड़ा गया तो इसे कैसे रहने दें. इसी बीच आम लोग भी चिल्लाने लगे. जिसके बाद पहले तहसील की नवनिर्मित दीवार को जमींदोज किया गया. फिर थाने की दीवार व मुख्य गेट पर बुलडोजर चलाकर उसे भी गिरा दिया दिया. इस कार्यवाही को देख लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

