दिल्ली-एनसीआर में ट्रेफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली-एनसीआर में ट्रेफिक एडवाइजरी जारी

सावन के महीने में लाखों कांवड़िए बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं. ऐसे में कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

जानिए किन रूट्स पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन रहेगा

उत्तर  देश पुलिस  द्वारा भारी परिवहन वाहनों  (एचटीवी) को मोहन नगर से एनएच-24 की ओर मोड़ दिया जाएगा और ऐसे कसी भी यातायात को भोपुरा के  माध्यम से वजीराबाद रोड और/या अप्सरा बॉर्डर के  माध्यम से जीटी रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सिटी बसों को छोड़कर भारी परिवहन वाहन (एचटीवी) को जीटी रोड पर शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.

आउटर  रिंग रोड पर जीटी करनाल रोड से आने वाली सिटी बस को छोड़कर भारी वाणिज्यिक परिवहन वाहन को सीधे एनएच -24 की ओर मोड़ दया जाएगा और उन्हें वजीराबाद रोड और जीटी रोड पर शहादरा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

लोनी रोड (शहादरा की ओर) से आने वाली सिटी बस को छोड़कर भारी वाणिज्यिक परिवहन को बाहरी रिंग रोड से बाहर निकलने के लिए वजीराबाद रोड पर डायवर्ट  किया जाएगा.

सोनिया  विहार, पीटीएस वजीराबाद पुस्ता, पुस्ता रोड जैसे आंतरिक क्षेत्र से आने वाली  सिटी बसों को छोड़कर भारी वाणिज्यिक परिवहन को एनएच -24 लेने के  लिए वजीराबाद रोड के माध्मम से बाहरी रिंग रोड की ओर मोड़  दया जाएगा.