खस्ताहाल सिवनी मालवा नगर पालिका आय बढ़ाने के लिए जनता पर डालेगी भार बढ़ाएगी टैक्स

खस्ताहाल सिवनी मालवा नगर पालिका आय बढ़ाने के लिए जनता पर डालेगी भार बढ़ाएगी टैक्स
खस्ताहाल सिवनी मालवा नगर पालिका आय बढ़ाने के लिए जनता पर डालेगी भार बढ़ाएगी टैक्स

नगर पालिका सिवनी मालवा में प्रेसिडेंट ऑफ काउंसिल (पीआईसी) की बैठक संपन्न हुई। नपाध्यक्ष रीतेश जैन ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में खाली प्लाट पर वर्तमान में 1 रूपये स्क्वेयर फिट की दर से कर की वसूली की जा रही है जिस में वृद्धि की जाने को लेकर चर्चा की गई। गोरतलब है की इन दिनों नगर पालिका के आर्थिक हालात काफी बेकार है जिससे उभरने के लिए नगर पालिका टैक्स बढ़ाकर आम जनता पर इसका भार डालने की तैयारी में है। पीआईसी की बैठक में (स्वच्छता) सफाई टैक्स, मकान व प्लाट टैक्स सहित अन्य टैक्स बढ़ाने पर चर्चा की गई। वही बैठक में पार्षदों से ज्यादा सक्रियता पार्षद पतियों की रही।
 
इन मुद्दों पर की गई पीआईसी बैठक में चर्चा 
1. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अन्तर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने हेतु उपभोक्ता प्रभार निर्धारित कर लागू किये जाने के सम्बंध में विचार एवं निर्णय। 
2. समेकित कर (खाली प्लाट) वर्तमान में 01 रूपये स्केअर फिट की दर से वसूली की जा रही है, जिसमें वृद्धि किये जाने के सम्बंध में विचार एवं निर्णय।
3. मकान नामातंरण प्रकरण स्वीकृति हेतु विचार एवं निर्णय।
4. श्री संतोष शिवहरे सहायक राजस्व निरीक्षक एवं श्री संजय लुटारे के सम्बंध में विचार एवं निर्णय।
5. 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले व्यय की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार।
6. सी.एम. घोषणा अन्तर्गत आडिटोरियम निर्माण कार्य की प्राप्त दर पर विचार।
7. सी.एम. घोषणा अन्तर्गत्त मुख्य बाजार में पार्किंग निर्माण की प्राप्त दर पर विचार। 
8. अमृत-2 योजनातंर्गत पेयजल विस्तारीकरण कार्य में एस.एल.टी.सी. की 30वीं बैठक दिनांक 13.12.2023 में दिये गये निर्देश पर विचार विमर्श।
9. अमृत-2 योजनातंर्गत पेयजल विस्तारीकरण कार्य की द्वितीय निविदा आमंत्रण पर विचार विमर्श ।
10. एम.पी.आर.डी.सी. के द्वारा दिये गये पत्र के अनुसार नगरीय क्षेत्र में पाईपलाईन, हैण्डपंप, बोरवेल आदि के सम्बंध में संयुक्त रूप से सर्वे एवं व्यवस्थापक किये जाने पर विचार विमर्श।
11. दुकान किराया हस्तांतरण किये जाने पर विचार एवं निर्णय।
12. दीनदयाल रसोई योजना के संचालन हेतु विचार विमर्श।
13. अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषय।