बलरामपुर साप्ताहिक बाजार से हटाया गया अतिक्रमण , नगर पालिका एवं यातायात पुलिस रही मौजूद
बलरामपुर साप्ताहिक बाजार से हटाया गया अतिक्रमण , नगर पालिका एवं यातायात पुलिस रही मौजूद
रोहित यादव / बलरामपुर :- पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर पालिका सीएमओ सुमित गुप्ता एवं यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात को दुरुस्त करने बलरामपुर साप्ताहिक बाजार के पास से अतिक्रमण को हटवाया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग NH 343 में सड़क के किनारे लगाने वाले दुकानदारो एवम वाहन चालकों को समझाइए दी गई कि वह सड़क पर अपनी दुकान अथवा वाहन ना लगावे।साथ ही जनता से अपने वाहनों को सही जगह पार्किंग करने और. यातायात नियमों के पालन करने कि अपील किया गया ।

