तेलंगाना में यूट्यूबर ने बना दी मोर की करी

तेलंगाना में यूट्यूबर ने बना दी मोर की करी

तेलंगाला के सिरसिल्ला जिले में एक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर मोर की करी बनाने का वीडियो शेयर किया है. शनिवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में उसने बताया कि पारंपरिक तरीके से मोर की करी कैसे बनाई जाती है. हालांकि, यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो को हटा दिया गया है. यूट्यूबर की पहचान कोदम प्रणयकुमार के नाम से हुई है. वीडियो के सामने आने के बाद एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स ने हंगामा खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि ऐसे वीडियो से राष्ट्रीय पक्षी को अवैध तरीके से मारने की बात कही जा रही है. पुलिस ने कोदम प्रणयकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.