शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मुंबई के सेशन कोर्ट ने पुलिस से शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमेन राज कुंद्रा के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है. शिल्पा और राज कुंद्रा पर सर्राफा व्यापारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. सर्राफा व्यापारी पृथ्वीराज सरेमल कोठारी की तरफ से पेश हुए वकील ने बताया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हैं. उन्होंने 2014 में एक स्कीम स्टार्ट की थी. कोठारी ने इस स्कीम में 90 लाख रुपए का इन्वेस्ट किया था. उन्हें साल 2019 में पांच साल पूरे होने पर 5000 ग्राम 24 कैरेट सोना देने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक गोल्ड नहीं मिला है.