शाजापुर - न्यायालय वाटिका एवं जिला न्यायालय परिसर में साफ -सफाई कर श्रमदान किया

शाजापुर - न्यायालय वाटिका एवं जिला न्यायालय परिसर में साफ -सफाई कर श्रमदान किया


शाजापुर। माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशनुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश के न्यायालयों के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छ भारत मिशन  योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 के थीम कचरा मुक्त भारत के तहत कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर रविवार को, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर एवं सभी न्यायाधीश एवं अधिवक्ता, कर्मचारीगण  की उपस्थिति में, जिला न्यायालय परिसर शाजापुर एवं न्यायालय वाटिका में  *"स्वच्छता ही सेवा एवं पन्च-जा अभियान", के तहत साफ-सफाई कर श्रमदान किया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत साफ-सफाई करके कचरे का निस्तारण किया एवं स्वच्छता के महत्व एवं सूखे गीले कचरे को पृथक पृथक डस्टबिन का उपयोग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर, जिला न्यायालय शाजापुर के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता सहित अनेक न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अभियान के तहत साफ-सफाई कर श्रमदान करते हुए, सभी जन सामान्य से अपील की गई की स्वच्छता ही मानव सेवा है इसलिए हम सबको मिलजुल कर अपने आसपास के एरिया, गली मोहल्ले को साफ सुथरा रखना चाहिए। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में जिला न्यायालय शाजापुर के न्यायाधीश श्रीमती नीतूकांता वर्मा, दिनेश कुमार नोटिया, राजेंद्र देवड़ा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर,  प्रवीण शिवहरे, अनिल कुमार नामदेव, आशीष परसाई, आदिल अहमद खान, अनिरुद्ध जैन, डॉ. स्वाति चौहान, फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमल किशोर श्रीवास्तव एवं अन्य अधिवक्तागण ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर सहभागिता की।