दिल्ली जल संकट पर SC, अतिरिक्त पानी दे हिमाचल और हरियाणा भी करे मदद
दिल्ली में पानी की किल्लत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सरकार को अहम निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को शुक्रवार से हर दिन 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने का आदेश दिया है. वहीं कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा कि वह अपने क्षेत्र में पड़ने वाली नहर के जरिए पानी को दिल्ली तक पहुंचाने में सहयोग करे.

