शाजापुर - सस्ते गैस सिलेंडर के लिए लाईन में लगी महिलाओं ने किया हंगामा, पक्षपात का लगाया आरोप

शाजापुर - सस्ते गैस सिलेंडर के लिए लाईन में लगी महिलाओं ने किया हंगामा, पक्षपात का लगाया आरोप

शाजापुर। लाड़ली बहना योजना के बाद अब प्रदेश सरकार द्वारा बहनों को 450 रू. में सस्ता गैस सिलेंडर मुुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका में आवेदन करवाए जा रहे हैं। जहां मंगलवार को आवेदन करने पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने पक्षपात का भी आरोप लगाया।मंगलवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करने नगर पालिका पहुंची थी, लेकिन इस दौरान अव्यवस्थाएं होने पर महिलाओं का जमकर हंगामा देखने को भी मिला। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने भी आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं सस्ते सिलेंडर के लिए आवेदन करने आ रही है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने उनके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की है और ना ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है। जिससे महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। वही नगर पालिका पार्षद भी अपने-अपने चहेते लोगों के लिए बैक डोर एंट्री कर आवेदन करवा रहे हैं, जिससे आम लोगों के साथ पक्षपात हो रहा है। आवेदन करने आई एक महिला ने बताया कि आवेदन करने का नंबर आने के बाद उसके नाम में मिस्टेक बता दी और वह तीन दिनों से इधर-उधर लगातार चक्कर लगा रही है और आज सुबह से भी परेशान हो रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।