छत्तीसगढ़: रायपुर राहुल गांधी की ट्रेन यात्रा, स्लीपर कोच में यात्रियों से बात करते दिखे।
Raipur
छत्तीसगढ़: पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार ट्रेन से यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत की।
वे बिलासपुर से रायपुर के लिए इंटरसिटी ट्रेन से रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान वे घूम घूमकर यात्रियों से बात करते हुए दिखाई दिए, उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा भी मौजूद थीं।
इससे पहले उन्होंने बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने ओबीसी, जातीय जनगणना और पीएम नरेंद्र मोदी के बिजनेसमैन अदानी के साथ रिश्तों को लेकर तीखे हमले किए।
इन दिनों राहुल गांधी अलग अलग तरह से लोगों के बीच में दिखाई दे रहे हैं। 21 सितंबर को वे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुलियों से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात पर कांग्रेस का कहना था कि राहुल गांधी, महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

