स्वीप गतिविधि अंतर्गत मेघनगर की ग्राम पंचायत में हस्ताक्षर रंगोली एवं मेहंदी कार्यक्रम अयोजित कर लोगो को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया

स्वीप गतिविधि अंतर्गत मेघनगर की ग्राम पंचायत में हस्ताक्षर रंगोली एवं मेहंदी कार्यक्रम अयोजित कर लोगो को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया

स्वीप गतिविधि अंतर्गत मेघनगर की ग्राम पंचायत में हस्ताक्षर, रंगोली एवं मेहंदी कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया 

                           झाबुआ 2 नवम्बर, 2023। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम ग्राम पंचायत शिवगढ़ एवं अगराल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

                          कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर एवं रंगोली बनाकर लोगो को मतदान करने हेतु जागरूक किया। इसी के साथ महिलाओ ने अपने हाथो में मेहँदी से मतदान अवश्य करे एवं मतदान हमारा अधिकार जैसे स्लोगन लिखकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। 

                            कार्यक्रम में सभी के द्वारा लोकतंत्र में आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की योग्यता को बनाए रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने एवं निर्भीक्त होकर धर्म, वर्ग, जाति, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ली गई।