Manipur Violence: मणिपुर का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, इंफाल एयरपोर्ट के आगे पुलिस ने रोका काफिला

Rahul Gandhi Manipur Visit: हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी को इंफाल पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया है.
Rahul Gandhi Manipur Visit: हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्थानीय पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया है. राहुल गांधी को इंफाल एयरपोर्ट के आगे विष्णुपुर चेकपोस्ट पर रोका गया है. इंफाल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे चुराचांदपुर जा रहे थे. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले को सुरक्षा कारणों से रोका गया है.
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर से जाने को कहा है, लेकिन वो हवाई मार्ग से जाने को तैयार नहीं हैं और रोड से ही जाना चाहते हैं. राज्य सरकार को इस बात का डर है कि सड़क पर रास्ते में मणिपुर की महिलाएं विरोध प्रदर्शन में खड़ी हैं. ऐसे में कोई अनहोनी घट सकती है. इसी वजह से राज्य सरकार उन्हे हेलीकॉप्टर से जाने की सलाह दे रही है.