पुलिस ने गांजा तस्करों पर की कार्रवाई: 2 अलग अलग मामलों में 4 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त

Police took action against ganja smugglers

पुलिस ने गांजा तस्करों पर की कार्रवाई: 2 अलग अलग मामलों में 4 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त

शिवपुर पुलिस ने गांजा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 2 अलग अलग मामलों में 4 किलो 500 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की 15 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नर्मदा नदी के बाबरी घाट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 500 ग्राम गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है वही 16 जनवरी को नर्मदा नदी के भिलाड़िया घाट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित की जाकर धरपकड हेतु रवाना की गई थी। जिसके द्वारा बाबरी घाट नर्मदा नदी पर घेरा बंदी कर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये की मोटरसाईकिल को रोका गया एवं चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू पिता मोहनलाल कलोसिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम शिवपुर का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत आरोपी से 0.5 किलोग्राम (500 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8000 रूपये एवं एक होंडा साईन मोटरसाईकिल बिना नंबर की कीमती 60,000 रूपये को जप्त किया गया।

वही 16 जनवरी को सुबह मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम धरपकड हेतु रवाना की गई। टीम के द्वारा भिलाडिया नाव घाट ग्राम भिलाडिया पर घेरा बंदी कर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये के आदमी को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पिता शोभाराम लोवंशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम माजरकुई थाना रेहटी जिला सीहोर का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत आरोपी से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया एवं आऱोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश किया गया है।