तेजस्वी के सामने लगाए 'पप्पू यादव' जिंदाबाद के नारे

तेजस्वी के सामने लगाए 'पप्पू यादव' जिंदाबाद के नारे

बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव मैदान में उतरे हैं,और यहीं पर तेजस्वी यादव ने पूरा ज़ोर लगा दिया है, अब पप्पू यादव और आरजेडी में आपसी टकराव दिख रहा है. पूर्णिया में तेजस्वी यादव आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के लिए रोड शो कर रहे थे. इसी दौरान जब रोड शो शहर के आर एन साह चौक पर पहुंचा तो पप्पू यादव के कार्यकर्ता चौक पर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर खड़े थे. जैसे ही तेजस्वी यादव रोड शो करते हुए यहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. इसी दौरान पप्पू यादव के कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के सामने 'पप्पू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे. इसके बाद बीमा भारती के समर्थकों ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झड़प हो गई