महाराष्ट्र मुम्बई : महाराष्ट्र CM के आवास पर पहुँचे अभिनेता सलमान खान और शाहरुख़ खान।
Mumbai Maharashtra
मुम्बई महाराष्ट्र: शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही टाइगर वर्सेस पठान में मुख्य अभिनेता के रूप में फिर से पर्दे पर साथ आने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उससे पहले दोनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने एक साथ पहुंचे।
उन्होंने सीएम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। फिल्म उद्योग की कई अन्य हस्तियां गणपति दर्शन के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं।
शाहरुख खान नीले कुर्ते और सफेद पठानी सलवार में थे जबकि सलमान मैरून कुर्ता और काले पायजामे में थे। उन्होंने शानदार हेयरस्टाइल रखा था और कंधे पर पीले रंग का स्टोल भी लटका रखा था, जो उन्हें सीएम के घर पर दिया गया था। सलमान के साथ उनकी बहन अप्रिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी शामिल हुए।

