बिहार में 'INDIA' के साथ आए मुकेश सहनी, तेजस्वी बोले- हम देंगे हमारे कोटे से तीन सीटें

बिहार में 'INDIA' के साथ आए मुकेश सहनी, तेजस्वी बोले- हम देंगे हमारे कोटे से तीन सीटें

आरजेडी बिहार में अपने हिस्से की 26 में 3 सीट मुकेश सहनी को देगी. ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी है, जहां वीआईपी चुनाव लड़ेगी.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "मुकेश सहनी ने अति-पिछड़ा समाज के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया है. जिस प्रकार से भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया, वो भी हमने देखा है. जो लोग कल्पना कर रहे हैं और 400 पार का नारा लगा रहे हैं, इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी. इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा."

तेजस्वी ने कहा कि हम नौजवान लोग हैं, हम लोगों के पास विजन है. हम लोग हमेशा बोलते हैं कि बीजेपी के लोग संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं, देश के भाईचारे को ख़त्म करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा भी है कि हम लोगों को प्रचंड बहुमत दीजिए, हमें संविधान बदलना है. बीजेपी का असली चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है, आज साफ दिख रहा है कि संविधान और लोकतंत्र को खतरा है.