मुइज्जू सरकार ने इजरायल के नागरिकों की मालदीव में एंट्री की बैन
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के ऑफिस में रविवार को काफी हलचल रही. एक के बाद एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई. इसके बाद मालदीव ने एक बड़ा अनाउंसमेंट किया, जिसका बड़ा असर पड़ने वाला है. पहले तो लगा कि मालदीव भारत को लेकर कुछ बड़े फैसले लेने वाला है, लेकिन बाद में मालदीव ने ऐलान किया है कि वह अब इजरायली नागरिकों की एंट्री बैन करेगा. यह गाजा में हो रहे हमलों के विरोध में किया जा रहा है. मुइज्जू सरकार अब इजरायली पासपोर्ट वालों पर बैन लगाने के लिए कानून में भी बदलाव करेगी.

