गुजरात में बारिश में 4 हज़ार से अधिक लोगों का रेस्क्यू

गुजरात में बारिश में 4 हज़ार से अधिक लोगों का रेस्क्यू

सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश होने के कारण गुजरात के 18 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं. कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गीरसोमनाथ, अमरेली और भावनगर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. वहीं, अगले 5 दिन भी हालात सुधरने वाले नहीं हैं. मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में अगले 5 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से 29 अगस्त को गुजरात के 33 जिलों में से 11 जिलों में रेड अलर्ट तो बाकी 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है.

गुजरात में भारी बारीश और बाढ़ से तीन दिन में 28 लोगों की मौत हो गई है. सबसे ज्यादा मौतें आणंद जिले में हुई हैं. गुजरात में मॉनसून की शुरुआत से अबतक कुल 41,678 लोगों को स्थानांतरित किया गया है. जिसमें सबसे ज्यादा वडोदरा में 10218, नवसारी में 9500, सूरत में 3859, खेड़ा में 2729, आणंद में 2289, पोरबंदर में 2041, जामनगर में 1955 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.