महिलाओं द्वारा घर घर पीले चावल ले जाकर मतदान में अपने मत का प्रयोग करने के लिए निमंत्र दिया गया

महिलाओं द्वारा घर घर पीले चावल ले जाकर मतदान में अपने मत का प्रयोग करने के लिए निमंत्र दिया गया
महिलाओं द्वारा घर घर पीले चावल ले जाकर मतदान में अपने मत का प्रयोग करने के लिए निमंत्र दिया गया

  झाबुआ 7 नवम्बर, 2023। कलेक्टर जिला झाबुआ एवं सीईओ जिला पंचायत, जिला स्वीप नोडल के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधिया आयोजित कर जिले में वृहद स्तर पर मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है।  

इसी क्रम में विकासखंड थांदला में स्वीप गतिविधि अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रंगोली बनाई तथा सभी समूह की महिलाओं द्वारा मतदान करने की शपथ ली गई और “चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी” एवं “बहकावे में कभी न आना सोच समझ कर बटन दबाना” आदि स्लोगन के माध्यम से सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत चिकलिया में समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर पीले चावल ले जा कर सभी को 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अपने मत का प्रयोग करने के लिए निमंत्रण दिया गया।