घर से विकलांग युवती गायब, परिजनों ने दर्ज कराई गुमसुदगी
संसारपुर: मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव से एक हाँथ और एक पैर से विकलांग दलित युवती घर से लापता हो गयी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता न लगने पर थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करवा दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पकरिया निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी विजय ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 07-07-2023 को लगभग 11 बजे वह घर से खेतोँ को ओर गयी थी। उसकी विकलांग पुत्री पल्ल्वी उम्र 22 वर्ष घर पर अकेली थी। खेत से आने के बाद उसकी पुत्री घर पर नही मिली। पूरे गांव व रिस्तेदारी में पता करने के बाद भी उसका कहीं भी कोई सुराग नही लगा। काफी खोजबीन करने के बाद पता न लगने पर लापता युवती की माता ने मैलानी थाने मे तहरीर देते हुए गुमसुदगी दर्ज करवा दी है।

