राजस्थान के कैलाश सुथार नई दिल्ली मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से किए जायेंगे सम्मानित
राजसथान मेे कोच कैलाश सुथार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह विद्यार्थियों के लिए शिक्षक और मरीजों के लिए डॉ. बनकर अपना योगदान दे रहे है।
डॉ. कैलाश सुथार एक मध्यम वर्ग के परिवार से आते है। 2020 मेे एक छोटे से गांव रायपुरिया मेे देश की नयी युवा पीढ़ी को Fit बनाने की एक सोच Fit Junior की शुरुआत हुई। व इस सोच को हकीकत में बदलने के लिए कोच कैलाश सुथार ने शिक्षा अधिकारियों से संपर्क किया और अपने अनुभव, महनत और कठिन परिश्रम से आज Fit Junior Academy & Fit Hindustan 3000 से भी ज्यादा राजकीय एवम् गैर राजकीय विद्यालयों /महाविद्यालयों में फेला हैं, व स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नयी तकनीक व स्मार्ट क्लासेज आयोजित कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।
वर्तमान में कैलाश सुथार Fit Junior के पदस्थ डायरेक्टर एवम् चेयरमैन है।

डॉ. कैलाश सुथार ने शिक्षा जगत में चिरोप्रक्टिक मेे डिप्लोमा, भारत सरकार के शिशु और शिशु आहार, प्राकृतिक चिकित्सा और योग-विज्ञान प्रतिज्ञा, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर न्यूट्रिशनिस्ट जैसी कई अन्य उपलब्धियां हासिल की है।
अब तक स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में कोच कैलाश की यह एकेडमी सबसे कम शुल्क मेे विद्यार्थियो को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करा रही हैं।
इनका कहना है कि- मेरी सफलता व मेरे इस विचार मेे मेरे दादाजी व पूरे परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है ।

