देश की राजधानी नई दिल्ली में डॉक्टर रघुवंशी श्रेया नेशनल आइकॉन अवार्ड से की जाएंगी सम्मानित
नई दिल्ली में डॉक्टर रघुवंशी श्रेया को नेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा,यह कार्यक्रम 5 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग मंडी हाउस में किया जाएगा
आइये जान लेते हैं कि डॉक्टर श्रेया कौन है

डाक्टर रघुवंशी श्रेया सिंह बैचलर इन होम्योपैथिक मेडिसिन और सर्जरी में डॉक्टर है, वो होम्योपैथिक डॉक्टर में डिग्री होने के साथ-साथ एक राष्ट्रीय तेराक है डॉ रघुवंशी तैराकी में राष्ट्रीय स्तर तक दो बार पहुंच चुकी है वह गाजियाबाद होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की सदस्य भी हैं वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक में कार्यकर्ता भी है उन्होंने ओ टी सी बाल सेविका शिविर किया हुआ है और वो 13 सालों से समय-समय पर बिना किसी शुल्क के शिक्षा के लिये और जरूरतमंदों की सहयोग करती है, उन्होंने गुरु तेग बहादुर अस्पताल बीएल कपूर अस्पताल श्री गुरु नानक होम्योपैथिक अस्पताल चैरिटेबल डिस्पेंसरी, आशापुरी डिस्पेंसरी लुधियाना में भी कार्य किया है फिलहाल वह इंदिरापुरम गाजियाबाद में क्लीनिक में कार्यरत हैं डॉक्टर श्रेया वूमेन वैलनेस से जैसी महिला स्वास्थ्य,महिला शिक्षा और महिला विकास के लिए कार्य करती है, वह एक बच्चे की मां भी है और गर्भावस्था के दौरान आठवें महीने में भी उन्होंने अपने कार्य को नहीं रोका और समाज में कार्य करती रही समाज में यह संदेश स्थापित किया कि गर्भावस्था मे रोग या डिसऑर्डर नहीं होते हैं स्वस्थ रहें अपना ध्यान रखें और कार्य करते रहें उन्होंने पीडीसी व्यक्तित्व विकास शिविर साध्वी ऋतंभरा जी के यहां केम्प भी किया हुआ है!


