हमास की सुरंगों का काल बनी इजरायली सेना की स्पेशल फोर्स

हमास की सुरंगों का काल बनी इजरायली सेना की स्पेशल फोर्स

गाजा (Gaza) में सक्रिय हमास (Hamas) इजरायल (Israel) के अस्तित्व के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। इजरायली सेना 7 अक्टूबर 2023 से ही हमास को खत्म करने की जंग लड़ रही है। हालांकि, वह अपने लक्ष्य को पाने में अब तक असफल रही है।
हमास के आतंकी गाजा के नीचे बने सुरंगों (tunnels) से ऑपरेट (operates) कर रहे हैं। ये सुरंगे सैकड़ों किलोमीटर में फैली हुई हैं। इनमें कई सुरंगे ऐसी भी हैं, जिसमें ट्रक तक समा सकते हैं। कई सुरंगे अंडरग्राउंड बंकरों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें हमास का शीर्ष नेतृत्व छिपा हुआ है। हालांकि, इजरायली सेना की एक स्पेशल यूनिट इन सुरंगों को लोकेट करने के काम में जुटी हुई है। इस यूनिट का काम सुरंगों को खोजना और उन्हें नष्ट करना है। इस यूनिट का नाम 'गाजा डिवीजन एंड टेक्नोलॉजिकल एंड लॉजिस्टिक ब्रिगेड' है।