इवीएम एवं विविपेट वेयर हाउस का निरीक्षण

*ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस का निरीक्षण* झाबुआ 05 अक्टूबर, 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार जिले में स्थित नवीन ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हॉउस का ताला खोले बिना निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री प्रकाश सिंगाड़िया एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।