NH343 की जर्जर सड़क के कारण हो रहे हादसे, जानलेवा बन रहे गड्ढे
NH343 की जर्जर सड़क के कारण हो रहे हादसे, जानलेवा बन रहे गड्ढे
बलरामपुर :- जिले के एक ऐसे सड़क से आपको साक्षात्कार कराएंगे जिनकी स्थिति देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कहने को तो यह जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एन एच 343 मुख्य मार्ग है जो के रामानुजगंज मुख्य सड़क बलरामपुर से होते हुए संभागीय मुख्यालय से जोड़ती है लेकिन इस क सड़क की स्थिति देख आप यह भी अंदाजा नहीं लगा सकते की सड़कों के ऊपर गड्ढे हैं या फिर गढ़ों में सड़क है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस सड़क की स्थिति काफी दयनिय है सड़क जगह जगह पर धराशाई धारा सही हो चुकी चुकी है जगह जगह पर गड्ढे बन गए हैं लेकिन प्रशासन व स्थानीय प्रतिनिधियों के द्वारा अभी तक इस सड़क के हालात को सिर्फ नजर अंदाज ही किया जा रहा है जिसका खामिया जा स्थानीय निवासी व स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आवागमन कर रहे राहगीरों को अपनी जान तक गवानी पड़ रही है लेकिन तनिक भी इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है,,

बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाली एनएच 343 अंबिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुकी है गड्ढे में बरसात के पानी भर जाने की वजह से राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन रही है। यही वजह है कि आए दिन इन सड़कों पर सड़क हादसे हो रहे है। राहगीरों की माने तो इन सड़क पर चलने में उन्हें हर दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़के खराब होने की वजह से हर दिन हादसे हो रहे हैं।खराब सड़कों की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं जाता है उन्होंने अभी बताया कि सरकार कोई भी आए कोई भी जाए लेकिन सड़कों को लेकर उनका कोई ध्यान नहीं होता है राहगीरों को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि खराब सड़कों की वजह से हो रहे हादसे में लोगों की मौत हो रही है गंभीर चोटे लग रही हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव भी नजदीक है और बड़े-बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं का है और इसी मार्ग से आना जाना लगा हुआ है शाहजी ही सरकार की उदासीनता को देखते हुए यह कहना अनुचित नहीं होगा कि सरकार क्षेत्र में विकास को लेकर कितना गंभीर है विकास की दावे तो करते हैं और विकास हो भी रहा है लेकिन सिर्फ कागजों पर धरातल पर आज भी स्थिति यथासंभव बनी हुई है ।

