जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने भानुप्रतापपुर विधानसभा से किया दावेदारी 

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने भानुप्रतापपुर विधानसभा से किया दावेदारी 

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने भानुप्रतापपुर विधानसभा से किया दावेदारी ।

 भानुप्रतापपुर /खिलेश्वर नेताम:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज है. विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है. कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस से हेमंत ध्रुव  ने आज भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की है. उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ठाकुर व दुर्गुकोदल ब्लाक अध्यक्ष शोपसिंग आचला को आवेदन सौंपा है. हेमंत ध्रुव ने राष्ट्रीय नेता और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव लड़ने का अवसर हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओ को मिला है । यह अच्छी व्यवस्था भी है ताकि जो भी कार्यकर्ता है वह लोकतांत्रिक तरीके से फॉर्म भरकर खुलकर सामने आ सके । उन्होंने कहा आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष आवेदन सौंपा है बाकी पार्टी जो भी निर्णय लेगी हमे स्वीकार है,, और लगातर पार्टी के लिए काम करना है प्रदेश में दोबारा से कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे,,और उन्होंने कहा जनता की सेवा करने अब चुनावी मैदान पर उतरने आया हूं, जनता की सेवा हमारी पहला प्राथमिकता,होगी और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करेंगे ।

 इस दौरान हेमंत ध्रुव ने कहा की भानुप्रतापपुर विधानसभा के अंतर्गत सरपंच , जनपद पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य एवम अन्य पदों में रह कर ग्रामीण,शहर की जनता के साथ सालों से हमारा सीधा जुड़ाव है. क्षेत्र की जनता ने हमेशा भरोसा जताया है.अब विधानसभा की जनता की सेवा करने के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट हेतु आवेदन प्रस्तुत किया हैं ।