पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह 8.20 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है. बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे.

