चौरई विधानसभा से हजारों की संख्या मे इस्तीफा देने की तैयारी मे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता
चौरई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे नाराज हजारों कार्यकर्ता एकजुट होकर चौरई चाँद और बिछुआ क्षेत्र से एकत्रित होकर चौरई से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी मे है

जिसमे चौरई नगर पालिका अध्यक्ष, एवं समस्त भाजपा पार्षद,चाँद नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा पार्षद, बिछुआ नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा पार्षद शामिल हो सकते हैं।
चौरई जनपद अध्यक्ष और भाजपा समर्थित जनपद सदस्य एवं बिछुआ जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित सदस्य, और चौरई विधानसभा के सभी मंडल के पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफे में शामिल हो रहे है सूत्र के हवाले से खबर ये भी है कि नवनियुक्त जिला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर भी अपने इस्तीफा सौंप सकते हैं

