बंगाल बंद के दौरान BJP नेता की कार पर फायरिंग

बंगाल बंद के दौरान BJP नेता की कार पर फायरिंग

बंगाल बंद के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं. नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर 6 राउंड फारिंयग हुई है. भाजपा नेता अर्जुन सिंह का आरोप है कि यह टीएमसी कार्यकर्ताओं की हरकत है, प्रियांगु पांडे की गाड़ी पर बम भी चलाया गया. प्रियांगु घायल हैं. एक अन्य कार्यकर्ता रवि सिंह पर भी हमला हुआ है.