शादी के 3 मिनट बाद ही हुआ तलाक

शादी के 3 मिनट बाद ही हुआ तलाक

शादीशुदा दंपतियों में अक्सर लड़ाई झगड़े आम होते हैं. कई बार ये विवाद बड़े होने पर शादी ज्यादा दिन नहीं चलती. इसके अलावा कई लोग तो शादी के दशकों बाद भी इस बंधन को एक झटके में तोड़ देते हैं. लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि किसी कपल की शादी हुई और एक दिन में ही उनका तलाक भी हो गया. कुवैत का हालिया मामला कुछ ऐसा ही है जिसमें शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हा दुल्हन का तलाक हो गया.

इंडिपेंडेंट की इंडी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब दोनों की ऑफीशियली शादी हो गई तो कपल अदालत से बाहर निकलने के लिए मुड़ा. तभी दुल्हन का पांव लड़खड़ा गया और वह गिर गई. मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे ने एकदम से उसे कहा- स्टूपिड (बेवकूफ). यह सुनकर महिला को गुस्सा आ गया और उसने जज से तुरंत ही उनकी शादी रद्द करने को कहा.