Chauri Chaura- संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
Chauri Chaura - हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयन्ती ग्राम बाल बुर्जग वार्ड नंबर 5 शिव नगर जे0बी0 महाजन डिग्री कालेज के बगल में हजारो की संख्या में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया । आंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर नाटक गीत और परिचर्चा का आयोजन किया गया। समूह द्वारा निर्मित नाटक परिवर्तन में शिक्षा की ज्योति सावित्रीबाई फुले की विचार को दर्शाया गया। नाटक में डॉ भीमराव आंबेडकर के वैचारिक गुरु महात्मा ज्योतिराव फुले के वैचारिक परिवर्तन आने और समाज परिवर्तन के लिए चलाए जा रहे उनके अभियानों को दिखाया गया। नाटक में श्वेता, नेहा, खुशी, काजल, आंचल, अपश्रा, रुबी, खुशी, संजना, रंजना आदि ने अभिनय किया । कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक, सामाजिक और अधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में आए प्रवक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजकर्ता चन्द्रशेखर एडवोकेट, अजय कुमार एडवोकेट, धीरेन्द्र उर्फ पिन्टू, सूरज कुमार आनन्द (पत्रकार), भोला, खूबलाल, प्रेम कुमार, देशराज दयाराम एडवोकेट, श्रवण एडवोकेट, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार, श्याम सुन्दर, भीम, विकास कुमार, अजय कुमार, सुनील इत्यादि लोग उपस्थित रहे .

