चितौड़गढ़ : ACB की टीम ने 60 हजार कि रिश्वत लेते हुए बस्सी क्षेत्रीय वन अधिकारी को किया गिरफ्तार

चितौड़गढ़ : ACB की टीम ने 60 हजार कि रिश्वत लेते हुए बस्सी क्षेत्रीय वन अधिकारी को किया गिरफ्तार

चितौड़गढ़। जिले के बस्सी क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट उदयपुर कैम्प, चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए 60 हजार कि रिश्वत लेते हुए बस्सी क्षेत्रीय वन अधिकारी को गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि आंवलहेडा, बस्सी निवासी भगवान लाल पुत्र लेलायत कुमावत ने बस्सी रेंजर अब्दुल सलीम के खिलाफ शिकायत की थी। 25 मई को भगवान लाल कुमावत द्वारा जलाऊ लकड़ी को खेतों और खातेदारी जमीनों में खरीद कर परिवहन किया जा रहा था। उस दौरान रेंजर अब्दुल सलीम ने उसे पकड़ लिया और डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया। रुपए लेने के बावजूद भी रसीद नहीं दी। इसके बाद रेंजर ने भगवानलाल से बस्सी वन क्षेत्र में बिना रुकावट काम करने के लिए हर महीने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके साथ ही उसके अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को मैनेज करने के लिए 30 हजार रुपए अलग से मांगे। आरोपी रेंजर ने मासिक बंदी के तहत 60 हजार रुपए लेने में सहमति जताई। 27 जून को इसका सत्यापन किया गया। सोमवार देर रात को रेंजर कोटा, हाल बस्सी निवासी मोहम्मद अब्दुल सलीम (47) पुत्र अब्दुल कय्यूम कुरेशी और उसका सर्वेंट पारसोली निवासी मदन लाल (24) पुत्र कालू लाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई वाली टीम में ब्यूरो स्पेशल यूनिट उदयपुर कैम्प के पुलिस निरीक्षक आदर्श कुमार, एएसआई नेमी चंद, हेड कॉन्स्टेबल श्याम लाल, ओमप्रकाश शर्मा, कॉन्स्टेबल खालिद हुसैन, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, शेर सिंह और जय राम शामिल थे। जानकारी माया की अब्दुल सलीम ऐश, आराम की लाइफ जीते थे और महंगी गाड़ियों का भी शौक है। अभी एक महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी में लगभग दो से तीन करोड़ रुपए खर्च किए थे।