हापुड़ से मोहाली की फैक्ट्री में जा रहा था गोवंश खाल और मांस, इरफान और वसीम अरेस्ट, 100 से ज्यादा लोगों पर केस
मोदीनगर में गोवंश खाल और मांस से भरे ट्रक में मंगलवार रात आग लगा दी गई। पुलिस ने ट्रक चालक वसीम और परिचालक इरफान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ट्रक हापुड़ से मोहाली जा रहा था, जहाँ खाल से चिपकने वाला पदार्थ बनता है।
मोदीनगर: ट्रक से बरामद ‘गोवंश खाल ’ बड़ा खुलासा हुआ है। यह ट्रक हापुड़ से मोहाली स्थित एक फैक्ट्री में जा रहा था। वहां गोवंश खाल का इस्तेमाल कर चिपकाने वाला पदार्थ बनता है। इस मामले में दो एफआईआर हुई है। एक रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी रिपोर्ट के आधार पर ट्रक में आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है।
मंगलवार रात भोजपुर-फरीदनगर मार्ग पर Yuva Hind Vahini Or Bajrangdal के पदाधिकारियों ने दस टायर वाले ट्रक को रोका। ट्रक में पशु का मांस भरा था। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। ट्रक से गोवंश की खाल मिलने पर लोग भड़क गए। लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। बजरंग दल के जिला संयोजक सौंदा रोड मोदीनगर निवासी मधुर नेहरा ने गोवध निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि पशु चिकित्सक टीम ने मौके पर मौखिक रूप से गोवंश के अवशेष होने की पुष्टि की थी।
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक वसीम निवासी बुढ़ाना और परिचालक इरफान निवासी फुगाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक हापुड़ से पंजाब के मोहाली स्थित एक फैक्ट्री में जा रहा था।
फैक्ट्री में खाल का इस्तेमाल कर कोई सामग्री बनती है। ट्रक में 33 क्विंटल मांस व गोवंश खाल थी। देर रात मांस व खाल को सैंपल लेने के बाद जमीन में दबा दिया गया। ट्रक से ई-वे बिल मिला। इसमें Kimat व अन्य जानकारी सामने आई।

