वेद भारतीय संस्कृति के मूलाधार है-प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह
राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुल्तानपुर में इतिहास विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
वेद भारतीय संस्कृति के मूलाधार है-प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह
सुल्तानपुर । जिले के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष कहा कि वेद भारतीय ज्ञान गंगा के स्रोत है।यह मानवीय मूल्यों एवम संवेदना के साथ साथ प्राणिमात्र के कल्याण के लिए है।जिस प्रकार सूर्य सबको प्रकाश देता है ठीक उसी प्रकार वेद का ज्ञान सबके लिए है।डॉ0विनय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि जिनसे सभी मनुष्य सत्य विद्या को जानते है,प्राप्त करते है,विद्वान होते है,अथवा सत्य विद्या की प्राप्ति के लिए प्रवित्त होते है,वही वेद है।डॉ0 प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वैदिक ज्ञान हमे विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करना सीखाते है डॉ0 शिव भोले मिश्रा ने कहा कि वेद हमे जीवन जीने की कला सिखलाते है।विभागीय सेमिनार में छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आकृति सिंह,अदिति वर्मा,प्रतिमा मिश्र,नैना मिश्रा, धर्मेंद्र गौतम, कुलदीप, अंशिका,आयुषी मिश्रा, अजरा, शशी जायसवाल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

