सवालिया जी यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक में घुसी, चार की मौत, 18 लोग हुए घायल

प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय के बांसवाड़ा रोड स्थित नेशनल हाईवे 56 पर सड़क हादसे में करीब 41 यात्रियों से भरी बस रोड के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, इस हादसे में तीन यात्रियों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, इस हादसे में करीब 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा उसे समय का है जब सभी यात्री धार्मिक यात्रा के लिए अपने घर से रवाना हुए थे, करीब दो किमी की दूरी पर सड़क हादसे के इस मंजर ने पूरे गांव को दहला दिया। सभी लोग आसपास के एक ही गांव के रहने वाले हैं।
सड़क हादसे की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव एवं एसपी अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को उचित इलाज को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने बताया तीन लोगों की घटनास्थल पर तो एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा प्रशासनिक अमला घटना की जांच पड़ताल में लगा हुआ है।
:
हादसे में सुहागपुरा क्षेत्र के नाथूलाल(60) पुत्र नारिया मीणा निवासी लंबा डबरा, रूपलाल(45) पुत्र मॉर्निंग मीणा, हीरालाल(50) पुत्र वाजिया मीणा, गोपाल ( 62)पुत्र रत्न मीणा सभी निवासियां लांबा डाबरा सभी सुहागपुरा थाना क्षेत्र के हैं।
यह लोग हुए घायल:
नारायण पुत्र हूरजी मीणा, दल्ला पुत्र आशिया मीणा, अशोक पुत्र मोहन मीणा, धर्मेंद्र पुत्र हुर्ता मीणा, कालू पुत्र रावजी मीणा, सूरजमल पुत्र गणेश मीणा, हूरता पूत्र धावरा मीणा, रूपा पुत्र हकरा मीणा, हेमराज पुत्र नंद मीणा, तोलकी बाई पत्नी हेमराज मीणा, चोरबन पुत्र हुर्जी मीणा, प्रभु लाल पुत्र कमल मीणा,मोहन पुत्र ललिया मीणा सभी निवासी लांबा डाबरा के रहने वाले है।
सभी यात्री सांवरिया जी और शनि महाराज दर्शन के लिए जा रहे थे: 41 श्रद्धालुओं का जत्था चित्तौड़गढ़ स्थित प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल शनि महाराज और सांवलिया जी दर्शन के लिए जा रहे थे, इस हादसे में सभी यात्री बस के कांच तोड़कर अपनी जान बचाकर बाहर निकले है।