स्लग भव्य काँवड़ यात्रा 7 अगस्त को हजारों कावड़िया के साथ निकाली जाएगी बेतवा नदी से जल भरकर
*लोकेशन गुरसरांय झांसी*
रिपोर्ट ऋषभ कनकने
*स्लग भव्य काँवड़ यात्रा 7 अगस्त को हजारों कावड़िया के साथ निकाली जाएगी बेतवा नदी से जल भरकर
एंकर गुरसराय मे श्री राम दूत शिव सेवा समिति कावड़ यात्रा के तत्वाधान में एक बैठक पंडित सुरेंद्र कुमार व्यास की अध्यक्षता में श्री कल्याण वाल विद्या मंदिर में संपन्न हुई जिसमें 7 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा निकाले जाने पर सहमति बनी। बैठक में बोलते हुए कावड़ यात्रा प्रमुख पं सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि 7 अगस्त को पुराने बस स्टैंड से बसों के द्वारा कांवरिया एरच बेतवा घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वहां से सैकड़ों कावड़िया जल भरकर पैदल बैंड बाजों एवं डीजे के साथ नगर में प्रवेश करेंगे जहां पर श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर मैं स्थित प्राचीन भीमाशंकर महादेव पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। वही कावड़ यात्रा तैयारियों को देखते हुए प्रशासन भी हर जगह अपना मौका मुआयना कर रहा है कावड़ यात्रा को देखते गरौठा तहसील के क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने भीमाशंकर मंदिर वा बेतवा नदी और रास्तों का निरीक्षण किया कांवरियों को रास्ते में कोई व्यवधान ना आए प्रशासन पूरी तरह चुस्त और दुरुस्त है हर पहलुओं पेनी नजर रख रहा है


Rishabh kankane@97200