अज्ञात चोरो ने दुकान से नगदी सहित समान किया पार।

क्षेत्र के भेड़ी डांडा गाँव निवासी शिवकुमार तिवारी पुत्र गंगाराम ने बताया कि शुक्रवार रात में खाना खा कर छत पर परिवार के साथ सो गए थे। शनिवार सुबह देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। रुपयों से भरी गोलक गायब थी। आगे बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी कर कर ले गये। खाली गोलक प्राइमरी स्कूल के पास खंडहर के पास पड़ी मिली है। गोलक में रखे लग्भग 55 हजार रुपये नगद व दुकान में रखा घी व किराना का सामान चोर चुरा ले गये हैं। जिसमें दुकानदार का लगभग 90 हजार का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस ने ग्राम के घरों मे लगे सी सी कैमरो को खागाला है। दुकान के आसपास कैमरा नही होने से चोरो ने वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार ने एफ आई आर दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। सूचना पर पहुंचे जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इस घटना से गाँव के लोग दहशत में है।जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामला दर्ज किया जा रहा है।

अज्ञात चोरो ने दुकान से नगदी सहित समान किया पार।