सिरमौर में बादल फटने से तबाही:सिरमौरीताल गांव के एक परिवार के 4 लोग लापता; 1 शव बरामद, 3 घरों को नुकसान
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बीती रात बादल फटा, जिसके कारण सिरमौरी ताल गांव में फ्लैश फ्लड से एक मकान ढह गया। इसकी चपेट में एक ही परिवार के 5 लोग आए। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। चार व्यक्ति अभी लापता हैं, जबकि कुलदीप सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।
स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटा हुआ है, लेकिन बाढ़ के बाद मलबा अधिक आने से राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है। इस घटना में गांव के ही 3 अन्य लोगों के घरों को भी क्षति पहुंची है। यह घटना बीती रात 8.30 बजे की बताई जा रही है।

शिमला3 घंटे पहले
सिरमौर जिला के सिरमौरी ताल गांव में बादल फटने के बाद लापता लोगों को खोजते हुए लोग। - Dainik Bhaskar
सिरमौर जिला के सिरमौरी ताल गांव में बादल फटने के बाद लापता लोगों को खोजते हुए लोग।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बीती रात बादल फटा, जिसके कारण सिरमौरी ताल गांव में फ्लैश फ्लड से एक मकान ढह गया। इसकी चपेट में एक ही परिवार के 5 लोग आए। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। चार व्यक्ति अभी लापता हैं, जबकि कुलदीप सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।
स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटा हुआ है, लेकिन बाढ़ के बाद मलबा अधिक आने से राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है। इस घटना में गांव के ही 3 अन्य लोगों के घरों को भी क्षति पहुंची है। यह घटना बीती रात 8.30 बजे की बताई जा रही है।
सिरमौर जिले के सिरमौरी ताल गांव में बादल फटने के बाद मलबे में दबे लोगों को खोजते हुए प्रशासन और स्थानीय जनता

इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की पूरी रात दहशत में बीती। बताया जा रहा है कि बादल मालगी के जंगल में बादल फटा। इसके बाद सिरमौरीताल गांव में बाढ़ से तबाही हुई है। ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन भी बह गई है।
ये लोग आए चपेट में
सिरमौरीताल गांव में बादल फटने के बाद से कुलदीप सिंह (62) पुत्र संतराम का शव बरामद कर लिया है, जबकि जीतो देवी (55) पत्नी कुलदीप, रजनी देवी (31) पत्नी विनोद कुमार, नितेश (10) पुत्र विनोद और दीपिका (8) पुत्री विनोद अभी लापता है।
Pardeep kumar