समाजवादी महिला सभा की संभल जिलाध्यक्ष का बिलारी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
समाजवादी महिला सभा की संभल जिलाध्यक्ष का बिलारी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
समाजवादी महिला सभा की संभल जिलाध्यक्ष का बिलारी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
बिलारी। रविवार को नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर समाजवादी पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संभल भावना सक्सेना पहुंची, जहां सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष भावना सक्सेना ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हमेशा महिलाओं को सम्मान मिला है, सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित थी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सपा सरकार में अनेकों योजनाएं लागू की गई थी। सपा सरकार में महिला पेंशन के माध्यम से महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी जाती थी। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित है, प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सपा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से सपा मजबूत होगी। कहा कि महिलाओं और युवा मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान,अजय कुमार सक्सेना, मेहसर, शबनम, नाजमा, फरजाना, परवीन, सभासद हप्पू राजा, पूर्व प्रधान मुजीब अहमद, जाहिद हुसैन, शानू, ताहिर जमाल, नसीम बाबू, इकराम, फैसल आदि मौजूद रहे।