"नरेंद्र मोदी की आत्मा में हिटलर बस रहा है , उन्होंने 400 सीट का नारा दिया है , हम मोदी को 400 फीट के अंदर गाड़ देंगे"

"नरेंद्र मोदी की आत्मा में हिटलर बस रहा है , उन्होंने 400 सीट का नारा दिया है , हम मोदी को 400 फीट के अंदर गाड़ देंगे"

झामुमो नेता नजरुल इस्लाम के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को चार सौ फीट नीचे जमीन में गाड़ने वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने दावा किया है कि इंडी गठबंधन को अपने सामने हार का खतरा मंडराता दिखलने लगा है, और इसी हताशा में देश के प्रधानमंत्री पर हमला किया जा रहा है, एक तरफ इंडी गठबंधन के लोग भाजपा के उपर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं,दूसरी ओर अपने आचरण से हर दिन संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करते हैं, यह कोई पहली घटना नहीं है, जब पीएम मोदी को निशाना बनाया गया हो, इसके  पहले भी एक राजद नेता के द्वारा प्रधानमंत्री की खोपड़ी में गोली मारने की बात की गयी थी, बावजूद इसके इन नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती,इस बार तो झामुमो के केन्द्रीय समिति का सदस्य नजरुल इस्लाम के द्वारा यह हमला बोला गया है.