स्ट्राइक के 5 मिनट बाद ही पाकिस्तान को... 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

स्ट्राइक के 5 मिनट बाद ही पाकिस्तान को... 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

CDS General Anil Chauhan on Operation Sindoor : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। भारत ने पाकिस्तान को आतंकी शिविरों पर हमले के पांच मिनट बाद सूचित किया। जनरल चौहान ने कहा कि भारतीय सेना ने सीमा पार हमलों के दौरान सावधानी बरती। सीडीएस ने ये बातें ऐसे समय की जब कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कुछ सवाल उठाए।

 

सीडीएम जनरल अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा 

 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से चलाए गए Operation Sindoor ' पर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। Chief of Defence Staff CDS Genral Anil Chouhan ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करने के पांच मिनट बाद ही उन्हें सूचित कर दिया था। जनरल चौहान ने ये खुलासा ऐसे समय में किया जब कांग्रेस पार्टी ऑपरेशन सिंदूर पर आवाज बुलंद कर रही। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को पहले से जानकारी देकर अपराध किया है। सीडीएस जनरल चौहान ने यह बात सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 'भविष्य के युद्ध और वॉरफेयर' पर एक विशेष व्याख्यान में कही।

पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भारत ने कब बताया जानिए

जनरल अनिल चौहान ने बताया कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत स्ट्राइक शुरू करने के दिन ही पाकिस्तान को जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि हमला रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच किया गया। ऑपरेशन खत्म होने के पांच मिनट बाद पाकिस्तान को फोन करके बताया गया कि यह कार्रवाई की गई है। जनरल चौहान ने यह भी बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार स्ट्राइक के दौरान बेहद सावधानी से काम लिया। उन्होंने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और नागरिक क्षेत्रों या सैन्य प्रतिष्ठानों से परहेज किया।

 

ऑपरेशन खत्म होने के 5 मिनट बाद दी गई जानकारी- CDS

जनरल चौहान ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) को भी बताया कि हमले सिर्फ आतंकी ठिकानों पर किए गए थे। सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया और नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले महीने,Congress नेता राहुल गांधी ने सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी ठिकानों पर हमलों के बारे में पाकिस्तान को पहले से सतर्क करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसे अपराध बताते हुए पूछा कि यह किसने अधिकृत किया?


कांग्रेस ने उठाए थे सवाल, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि सरकार ने ऑपरेशन से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था। राहुल गांधी ने X पर लिखा, 'हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया।' उन्होंने आगे पूछा, 'यह किसने अधिकृत किया? परिणामस्वरूप हमारी वायु सेना ने कितने विमान खोए?'