बल्ब चोरी के आरोप से घबराए 13 वर्षीय लड़के ने उठाया दर्दनाक कदम, फांसी लगाकर दे दी जान.
UP News: बांदा में 13 वर्षीय हिमांशु ने बल्ब चोरी के आरोप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसे पुलिस से शिकायत करने और जेल भेजने की धमकी दी गई थी।
बांदा में युवक ने फंदे से लटकर दी जान
अनिल सिंह, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से दर्दनाक घटना सामाने आई है।13 वर्षीय छात्र हिमांशु वर्मा ने बल्ब चोरी के झूठे आरोप और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम उसने अपने घर के कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी।
Badosna Thana क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बदनपुरवा में हिमांशु एक निजी विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ता था और यादव पुरवा इलाके में कोचिंग के लिए जाता था। वहीं पास ही यादव बिरादरी का एक मवेशी बाड़ा है, जहां हाल ही में एक बल्ब चोरी हो गया था। बाड़ा मालिक ने हिमांशु पर चोरी का संदेह जताया और कथित रूप से सोमवार शाम दो लोग उसके घर पहुंचे। बल्ब लौटाने, पुलिस रिपोर्ट कराने और जेल भेजने की धमकी दी
फंदे से लटका मिला शव
इस धमकी से घबराए हिमांशु ने Atmaghati कदम उठा लिया। काफी देर बाद उसकी छोटी बहन कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका पाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हिमांशु दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां आशमा बेसुध हैं और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जांच जारी
इस संबंध में ‘ Police station Incharge Shubhash Chandra ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

